फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wheat purchase,hardoi news,millions,fifteen and half,five thoushand farmers

5 हजार किसानों से खरीदा गया सवा तीन लाख क्विंटल गेहूं

Thu, 29 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
wheat purchase,hardoi news,millions,fifteen and half,five thoushand farmers
हरदोई। जनपद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद जारी है। बीते 28 दिनों में जनपद के 121 केंद्रों पर अब तक लगभग 3 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

यह खरीद लगभग 5 हजार किसानों से की गई है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि केंद्रों पर खरीद निरंतर जारी है। केंद्र पर आने वाले सभी किसानों से उपज की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जनपद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। जनपद में इस बार गेहूं खरीद के लिए डीएम अविनाश कुमार के अनुमोदन के बाद विपणन विभाग समेत सात एजेंसियों के जनपद भर में कुल 122 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपणन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम तक जनपद के 122 में से 121 केंद्रों पर कुल 3 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। यह गेहूं 5080 किसानों से खरीदा गया है।

इसके एवज में किसानों के खाते में 26 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जा चुकी है, जबकि एजेंसियों पर अभी किसानों का लगभग 36 करोड़ रुपये बकाया है।
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि सभी केंद्रों पर खरीद जारी है। केंद्रों पर वारदाना समेत सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। किसानों को केंद्र पर आने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद में लक्ष्य अनुरूप खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed