फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wheat procurement mercury climbed to DM

गेहूं खरीद पर डीएम का चढ़ा पारा

Sat, 16 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement mercury climbed to DM
गेहूं खरीद की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कम खरीद होने पर नाराजगी जताई और पीसीएफ जिला प्रबंधक को चेतावनी देते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारियों द्वारा समय से पहुंच कर उपस्थिति बताने के निर्देश दिए और उपस्थित न बताने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद वर्ष 15-16 के अंतर्गत एजेंसी वार खरीद की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने पीसीएफ, एनसीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम की गेहूं खरीद निर्धारित लक्ष्य से काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र मिश्र को जिले में संचालित खरीद केंद्राें का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

गेेंहू क्रय केंद्रों पर हो रही मनमानी पर डीएम ने जिला प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को समय से केंद्राें पर पहुंच कर प्राथमिकता से खरीद करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी सुबह नौ बजे केंद्र पर पहुुंचे और शाम छह बजे केंद्र बंद होने के बाद ही वापस आएं।

जिसकी सूचना डिप्टी आरएमओ के मोबाइल नंबर पर दी जाए। कहा कि जिन केंद्र प्रभारियों द्वारा डिप्टी आरएमओ को समय से अपनी उपस्थिति की सूचना नहीं दी जाएगी, उनका एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने एजेंसियों के जिला प्रबंधक को गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का अधिक से अधिक गेहूं बिना किसी समस्या के क्रय करने और समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में एआर कोआपरेटिव सच्चिदानंद  शुक्ला समेत कई अफसर मौजूद थे।

उधर, समीक्षा बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जनपद में 108 गेहूं क्रय केंद्रों पर कुल 75,500 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 14 मई 15 तक 35197.09 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जो 46.61 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed