फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   weighed the minister of state with laddoos

राज्यमंत्री को लड्डुओं से तौला

Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
weighed the minister of state with laddoos
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के मंत्री पद ग्रहण करने के बाद विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर यहां के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर लड्डुओं से तौला गया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के मियापुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख रोली गुप्ता और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने स्वागत किया। ककर घटा में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष शरद सिंह और एक महाविद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर की महुआटोला चुंगी पर रामदास गुप्ता से समर्थकों के साथ स्वागत किया। बस स्टैंड पर अनिल पांडेय, पिंटू व आकाश मिश्रा ने राज्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा आरती मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्मीकि मंदिर के पास बाल्मीकि समाज के लोगों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। ब्लाक चौराहे पर गोपाल गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, रचित गुप्ता व कमलेश वर्मा ने स्वागत किया।
तहसील गेट पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामजी तिवारी, अवधेश नारायण पाठक, रामकुमार द्विवेदी ने स्वागत किया। नर्मदा में राज्यमंत्री ने शिव की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा की।
इस मौके पर महामंत्री अंकित मिश्रा मौजूद रहे। एलआईसी के पास शिक्षक नेता पंकज त्रिपाठी, रूपेश अवस्थी, क्षितिज त्रिपाठी ने राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें लड्डुओं से तौला।
नवीन मंडी के पास राजू मिश्रा, विकास मिश्रा ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को सोने का मुकुट पहनाया। यहां अरुणेश मिश्रा, राकेश अवस्थी, निशान, सर्वेंद्र अग्निहोत्री, अनिल त्रिवेदी मौजूद रहे।
उधरनपुर में ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, रवि शुक्ला व परियल गांव में जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, सतीश राठौर ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
टोडरपुर में बैंडबाजे के साथ किया स्वागत
टोडरपुर। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री बनाने के बाद प्रथम आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामबाबू त्रिवेदी, टोडरपुर के प्रधान श्यामू त्रिवेदी, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सोमेंद्र सिंह, रामजी मिश्रा, प्रेम किशोर मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, ऋषि पाल, मोहित सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बैंडबाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।
राज्यमंत्री ने सभी से कुशलक्षेम पूछी और साथ देने के लिए आभार जताया। बड़ी नहर सैदपुर धर्मकांटा पर संग्राम सिंह ने लड्डुओं से तौलकर उनका स्वागत किया।
कोठिला गांव में मनोज त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, दिव्यांशु, मधुप मिश्रा और श्यामप्रकाश ने माला पहनाया। यहां पर बुलडोजर को खड़ा कर राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत किया गया। मियापुर गांव में भी ग्रामीणों ने शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया।
शिवसंकट हरण मंदिर में माथा टेका
बेहटागोकुल। राज्यमंत्री रजनी तिवारी का सकाहा गेट के पास उमरौली प्रधान प्रतिनिधि अवनीश अग्निहोत्री ने लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने सकाहा शिव संकट हरण मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन भी किए।

इस दौरान प्रधान करावा मनोज त्रिवेदी, गौरव प्रधान मसफ़ना, रतीराम प्रधान बिजगवां, विमल त्रिवेदी, अरविंद बाजपेयी, विद्याप्रकाश बाजपेई, राहुल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed