{"_id":"516ccb1f5dc423c35a7755e5ce50a796","slug":"weather-reflex-traffic-crawled-in-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पलटा, कोहरे में रेंगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पलटा, कोहरे में रेंगा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रविवार की रात से अचानक मौसम के तेवर फिर बदल गए। रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह के समय धुंध के साथ घना नजर आया। कोहरे के बीच यातायात रेंगता दिखा।
सोमवार को सुबह धुंध एवं घना कोहरा छाए रहने से ज्यादातर लोग मार्निग वाक पर नहीं निकले जो लोग निकले भी वे भी पार्कों से लेकर सड़कों पर कोहरे के चलते जल्द वापस लौट गए। उधर, कोहरे के चलते सुबह के समय यातायात रेंगता नजर आया। करीब 9 बजे के बाद बादलों को चीर कर जब सूर्यदेव निकले तो कोहरा छंटने के साथ ही सर्दी कम हुई और लोग सामान्य रूप से कामकाज में लग सके।
मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर प्रसाद मिश्रा के अनुसार रविवार रात से अचानक मौसम के पलटने से ठंड तो लौटी है। उन्होंने बताया कि एक दो दिन सुबह के समय ठंड एवं कोहरा जारी रह सकता है। सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 23.0 एवं न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्यियस रहा ।