फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather is pleasant due to rain, relief from sticky heat

Hardoi News: बारिश से मौसम खुशनुमा, चिपचिपी गर्मी से मिली राहत

Wed, 30 Jul 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to rain, relief from sticky heat
बारिश में दुपट्टा ओढ़कर जातीं छात्राएं।
हरदोई। भीषण उमस और गर्मी से बेहाल जिले वासियों को बुधवार को हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवा में ताजगी लौट आई। खेतों में नमी वापस आने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

जुलाई की चिपचिपी गर्मी और लगातार तेज धूप के चलते लोग घरों से निकलने में भी हिचक रहे थे। कई दिनों से बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे थे, लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला और शाम को बारिश हुई। बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

इस बदलाव ने न सिर्फ शहरवासियों को राहत दी, बल्कि खेतों में नमी लौटने से धान जैसी फसलों को संजीवनी मिल गई। आकाश में घिरे बादलों और लगातार गिरती बूंदों ने किसानों को उम्मीद से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रेक्षक आर.सी. वर्मा के अनुसार, बीते 24 घंटे में 14.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 92 फीसदी और शाम को 85 फीसदी रही। हवा आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed