फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weather changed suddenly, clouds covered the sky, dust storm blew

Hardoi News: अचानक बदला मौसम, छाए बादल, चली धूल भरी आंधी

Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 23 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Weather changed suddenly, clouds covered the sky, dust storm blew
फोटो-16- सर्कुलर रोड पर उड़ती धूल में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो-27- नघेटा रोड पर डायट के सामने सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
- आंधी से नघेटा रोड पर गिरा पेड़, वाहन चालक हुए परेशान, हल्की बूंदाबांदी से तापमान भी लुढ़का
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर होने तक आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज रफ्तार से चली हवाओं से वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। वहीं तेज रफ्तार हवाओं की वजह से नघेटा रोड पर पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से फिलहाल कोई हताहत नही हुआ। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम का तापमान भी गिर गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
कई दिनों से जारी गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से ही मौसम में कुछ बदलाव दिखाई दिया और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक आसमान पूरी तरह से बादलों से ढंक गया। इसके बाद तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। हवाएं गति पकड़ती रहीं और कुछ ही देर में धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गई। आंधी की वजह से लोग बाहर मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकले। वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। आंधी की वजह से नघेटा रोड पर डायट के सामने एक पेड़ गिर पड़ा। इससे बिजली का एक खंभा और तार टूट गए। पेड़ टूटकर एक चाय की दुकान पर गिरा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पेड़ को काटकर सड़क से हटा दिया गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आंधी और हल्की बूंदाबांदी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवाओं की गति 24 किमी प्रति घंटा रही। शाम तक मौसम ठंडा रहा, इससे गर्मी से लोगों में राहत रही।
विज्ञापन


देर शाम तक सुचारू नहीं हुई आपूर्ति
हरदोई। आंधी से नघेटा रोड पर डायट के सामने पेंड गिरने से एक खंभा और बिजली के तार टूट गए। इस वजह से नघेटा रोड और आवास विकास कालोनी के कुछ क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ को काटकर हटा दिया गया है लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तेज आंधी से 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन
बिलग्राम। दोपहर से तेज हवाओं के बाद चली धूल भरी आंधी ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था ठप पड़ गई। 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने इकी वजह से देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। दोपहर करीब 12 बजे से तेज हवाएं चलीं और बादल भी छाए रहे। इससे करीब एक बजे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और इसी बीच शाम 4 बजे के आसपास तेज हवा आंधी का रूप ले लिया। बिजली हवा चलने के साथ चली गई जो देर शाम तक बहाल नही हो पाई। उधर अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने से 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन में है जिसके चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित है हवा बंद होने पर ही विद्युत आपूर्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed