फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wearing garlands

Hardoi News: प्याज की माला पहन सपा नेताओं ने 20 रुपये किलो बेची चीनी

Tue, 25 Aug 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wearing garlands
फोटो- 33- महिलाओं को चीनी वितरित करते प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता साथ में अन्य। स्रोत: स्वयं
हरदोई। खाद्य पदार्थों पर बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को सपा नेताओं ने नई बस्ती और गुप्ता कॉलोनी में चीनी की बिक्री की। प्याज की माला पहनकर सपा नेताओं ने कम दाम पर चीनी की बिक्री करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता के निर्देशन में सपा नेताओं ने महंगी चीनी और प्याज के विरोध में घर-घर पीडीए चीनी वितरण अभियान शुरू किया है। नई बस्ती और गुप्ता कॉलोनी में करीब तीन क्विंटल चीनी 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची। प्रदेश सचिव ने इस दौरान प्याज की माला गले में पहनकर गलियों में भ्रमण किया और सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीनी, प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed