फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Weapons were being made in mustard fields, two arrested

Hardoi News: सरसों के खेत में बन रहे थे असलहे, दो गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weapons were being made in mustard fields, two arrested
हरदोई। नए साल के पहले दिन मझिला थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन तमंचे, दो बंदूक, एक अधबनी बंदूक और 10 कारतूस बरामद किए हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि मझिला थाने की पुलिस सोमवार तड़के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुम्हरुआ नहर पुल पर मौजूद थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनगरी के किनारे सरसों के खेत में अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना संचालित हो रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरसों के खेत में स्थित झोपड़ी की घेराबंदी की। तड़के लगभग तीन बजे पुलिस ने मौके से कुम्हरुआ निवासी पंकज और स लेमपुर निवासी नन्हें उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मौके से तीन तमंचे, दो बंदूक, एक अधबनी बंदूक, 10 कारतूस बरामद किए गए। शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल नन्हें के खिलाफ मझिला थाने में तीन और पिहानी कोतवाली में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed