फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Weaknesses were destroyed in the divine Holika Dahan '

‘दिव्य होलिका दहन में स्वाहा हुईं कमजोरियां’

Fri, 17 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 17 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
' Weaknesses were destroyed in the divine Holika Dahan '

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

विज्ञापन
द्वारा गुरुवार चौथे दिन साधकों की कमजोरियों का नाश कराया गया। बहन प्रभा मिश्रा द्वारा दिव्य होलिका दहन में कमजोरियों को स्वाहा करते हुए जीवन में मंगल लाने का संदेश दिया गया। उन्होंने सफलता पाने को हर दिन को अंतिम दिन मान कर जीने की सलाह दी।

जीआईसी में आयोजित तनाव मुक्ति शिविर के चौथे दिन बहन प्रभा मिश्रा ने कहा कि 21वीं सदी में हमने तरक्की तो कर ली, पर जीवन में शांति को दूर कर दिया। बिल्डिंग तो बड़ी बना लीं, पर घर टूटा हुआ है यह नहीं देख रहे हैं, क्योंकि घर ईंट व पत्थर से नहीं, बल्कि अपने परिवार के लोगों में स्नेह और अपनेपन से बनता है।

हम चांद और मंगल तक तो पहुंच गए, पर मंगल जीवन में समाप्त हो गया। पहले ईश्वर से मिलने पहाड़ों पर जाते थे, पर आज भगवान को कीलों पर टांग दिया। जिंदगी को अगर शांति और सफल पूर्वक ढंग से जीना है, तो ऐसे जीएं कि मात्र 24 घंटे ही बाकी हैं।

कहा कि यदि आप किसी से ईर्ष्या, नफरत नहीं करेंगे, तब आप जानेंगे कि जीवन में कितना आनंद व सुख है। कहा कि लोग हमेशा दूसरे से लेने की अपेक्षा ही रखते हैं, पर जिस दिन आप देना सीख जाएंगे, उस दिन जिंदगी के सही अर्थ को समझ जाएंगे।

धन व दौलत एकत्रित तो करते हैं, पर आंख बंद होने के बाद वह यहीं रह जाती है, बल्कि उसे पाने के लिए अपने ही आपस में लड़ते हैं। जीवन में लोगाें का भला करना चाहिए। ब्रह्मकुमारी बहन ने लोगों की कमजोरियों का नाश करने को दिव्य होलिका दहन कराया और ईश्वरीय वरदान कार्ड बांटे।

कार्यक्रम का संचालन बीके मालती देवी ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हरियावां सरोज सिंह, शिल्पी पांडेय, मधुबाला पांडेय, पवन सिंह, सोनी पूर्व सदस्य, बादशाह सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed