फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   We will take strict action, you guys should cooperate: SP

हम सख्ती करेंगे, आप लोग सहयोग करना : एसपी

Thu, 02 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
We will take strict action, you guys should cooperate: SP
हरदाेई। हर वर्ष एक नवंबर से आयोजित होने वाला यातायात माह बुधवार से शुरू हो गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनसामान्य को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि हर किसी को यातायात नियम का पालन करना चाहिए। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मौत मार्ग दुर्घटनाओं में हो जाती है। अगर यातायात नियमों का पालन किया जाए, सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए, तो इन घटनाओं में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए शक्ति और सख्ती पुलिस की है, लेकिन सहयोग जनता को करना पड़ेगा। हर किसी को जागरुक होना हाेगा ओर दूसरे लोगों को भी जागरुक करना होगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र , सीओ यातायात अंकित मिश्रा, सीओ लाइन विकास जायसवाल, सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी, यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed