{"_id":"66b649f2cc9ade49c800178b","slug":"we-are-living-in-independent-india-only-because-of-the-martyrdom-of-fighters-nitin-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118159-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों की शहादत से ही स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं हम लोग : नितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों की शहादत से ही स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं हम लोग : नितिन
विज्ञापन
हरदोई। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
राज्यमंत्री ने रसखान प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में कहा कि सेनानियों की शहादत से ही हम लोग आजाद भारत में रह रहे हैं। अंग्रेजों ने नौ अगस्त को ही ट्रेन से खजाना लेने की योजना बनाई थी, इसे अमर शहीदों ने पूरा नहीं होने दिया था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। डीएम एमपी सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलनों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन ने अंग्रेजों के कानों को खोलने का काम किया। वीर बलिदानियों पर हमें गर्व होना चाहिए।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने आभार जताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम यहीं थमना नहीं चाहिए। शहीदों के स्मारकों और स्थलों पर भी साफ-सफाई रखी जाए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, वेणी माधव इंटर कॉलेज, सेंट जेम्स व सेंट जेवियर इंटर कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, एडीएम प्रियंका सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार, रुईया गढ़ी में पांच हजार पौधरोपण कार्यक्रम में एमएलसी, डीएफओ शशिकांत अमरेश, बिलग्राम एसडीएम राकेश सिंह, संस्थान के प्रबंधक अशोक सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्र आदि मौजूद रहे। जीडीसी में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने किया। डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. जयभगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
पिहानी। शाहाबाद एसडीएम पूनम भास्कर व क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्य ने करीमनगर गांव में देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद छोटे लाल के परिजनों को सम्मानित किया। एसडीएम ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके पौत्र अभिषेक को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। एक साल बाद भी प्रतिमा पर लाइट न लगने पर बीडीओ से फोन पर ही नाराजगी जाहिर की।
प्राइमारी स्कूल में पौधारोपण किया। कामिल, अमर दीप, पुत्तूलाल, प्रधान मेहंदी हसन, कानूनगो संजय मिश्रा, आशीष वाजपेयी, सुधापाल आदि मौजूद रहीं। अध्यक्ष प्रतिनिधि सैफ सईद खां ने जूनियर हाईस्कूल परिसर में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, राम दास कटियार, शुऐब खां, फरीद कैफी, गोपाल कृष्ण, अरुण अग्निहोत्री, मोतीलाल व रमाकांत आदि मौजूद रहे।
संडीला। तहसीलदार आकांक्षा जोशी के साथ टीम ने सरायमरूफपुर में कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की, पौधरोपण भी किया। इस दौरान नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कस्बा के श्रीसंकटमोचन पिप्लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा नेता महेंद्र कुमार सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। रिंकू सक्सेना, आशुतोष दीक्षित, गोविंदा अर्कवंशी, अनुज सिंह, शरद चौरसिया, पुतान पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बेहंदर। ब्लॉक परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बीडीओ रीता सिंह, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र प्रताप ने बिस्मिल अशफाक एकता पार्क में पौधरोपण किया। संतोष सिंह, अश्वनी कुमार, अनूप कुमार आदि ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।