फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   water tank motor not working, no supply

पानी की टंकी का मोटर व स्टार्टर फुंका, चार दिन से जलापूर्ति ठप

Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
water tank motor not working, no supply
वॉटर बॉक्स में खुले पड़े पाइप। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे के इंदिरा पार्क में स्थित पानी की टंकी की मोटर फुंकने के कारण चार दिन से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। करीब 10 हजार लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कस्बे की आबादी लगभग 35 हजार है। अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले लोगों को पालिका प्रशासन की ओर से टंकी से जलापूर्ति की जाती है। इसके लिए एक टंकी मोहल्ला खिड़किया में लगी है, जबकि दूसरी इंदिरा पार्क में स्थित है। इंदिरा पार्क के पास लगी पानी की टंकी से मोहल्ला नवाबगंज पूर्वी व पश्चिमी, मोहल्ला नौशहरा व सरायमुल्लागंज समेत आसपास के क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। इंदिरा पार्क में स्थित पानी की टंकी की मोटर व स्टार्टर रविवार को फुंक गया था।
विज्ञापन

तब से टंकी से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद है। चार दिन से पानी न मिलने के कारण लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें घंटों हैंडपंप के आगे लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के जलापूर्ति अधिकारी मोती लाल राठौर ने बताया कि मोटर व स्टार्टर को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। कानपुर से कुछ जरूरी सामान मंगाया गया है। सामान आने के बाद मोटर व स्टार्टर को सही कराकर जलापूर्ति बहाल की जाएगी।
लोगों ने बताई समस्या
मोहल्ला नौशहरा निवासी मुजम्मिल ने बताया कि पानी की टंकी से सप्लाई नहीं मिल रही है। इसके कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी नहीं पता कि जलापूर्ति कब तक बहाल होगी।
कस्बा निवासी नौशाद ने बताया कि घरों में लगे हैंडपंप बेकार हो चुके हैं। अचानक जलापूर्ति बाधित हो गई है। जरूरत के लिए पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चार दिन गुजर गए, पानी का पता नहीं है।

मोहल्ला निवासी आफरीन ने बताया कि पानी के बिना गुजारा संभव नहीं है। एक-एक करके चार दिन बीत गए, लेकिन अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। घर के बाहर लगे हैंडपंप से जैसे तैसे पानी जुटाकर लोग काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed