फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning

Hardoi News: खनन से हुए गड्ढे में भरा पानी, डूबकर चार मासूमों की मौत

Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में एक खेत में खनन से हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर चार मासूम (दो सगे भाइयों और सगे भाई-बहन) की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

मैकपुर निवासी साबिर बंटाई पर खेती करने के साथ ही मजदूरी भी करता है। उसने गांव के ही शहाबुद्दीन का खेत बंटाई पर ले रखा है। मैकपुर से लगभग दो किलोमीटर दूर ही गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए मैकपुर के अलग-अलग खेतों से मिट्टी का खनन किया गया है। इस कारण गड्ढे हो गए हैं। बरसात के कारण इन गहरे गड्ढों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे साबिर का पुत्र अजमत (11) और सद्दाम (14) गांव के ही शौकीन की पुत्री खुशनुमा उर्फ छुटक्की (12) और पुत्र सलमान उर्फ मुस्तकीम (9) व जबर अली का पुत्र अरबाज (5) खेत में ही खेल रहे थे। खेलने के दौरान गर्मी लगने पर अजमत और सलमान पानी भरे गड्ढे में नहाने चले गए। दोनों बच्चे डूबने लगे तो इन्हें बचाने के लिए सद्दाम और खुशनुमा भी पानी में कूद गए। चारो बच्चे डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरबाज ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों से मूंगफली निकाल रहे किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने मशक्कत कर चारों बच्चों के शवों को बाहर निकाला।
इस सबके बीच जानकारी मिलने पर एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी जुटाई। डीएम एमपी सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि चारों मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसपी ने बताया कि चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed