फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water dripping from ceiling in emergency, patient worried

Hardoi News: इमरजेंसी में छत से टपकता पानी, मरीज परेशान

Mon, 11 Sep 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from ceiling in emergency, patient worried
हरदोई। 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात से इमरजेंसी के रेड जोन में भर्ती मरीजों के लिए फिर परेशानी बढ़ गई है । रविवार की रात से रेड जोन में छत से पानी मरीजों की बेड पर टपक रहा है। पानी से बचने के लिए तीमारदार मरीजों के बेड इधर-उधर हटाने को मजबूर हैं। छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इससे मरीज व तीमारदार भी अनहोनी की आशंका से सहमे में है।
विज्ञापन

यह हाल मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रेड जोन का है। यहां पर 10 बेड हैं। सभी बेड पर मरीज भर्ती हैं। रेड जोन में गंभीर मरीजों को रखा जाता है। 24 घंटे से हो रही बरसात में छतों से पानी टपक रहा है। मरीज को पानी में भीगने से तीमारदारों ने बेड को इधर-उधर हटाया तो कुछ मरीजों ने बेड पर बैठकर रात गुजारी। इतना सबकुछ होने के बावजूद भी जिम्मेदारों ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। यह हाल पहली बार का नहीं है।
विज्ञापन

मरीजों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
कोतवाली शहर के शहाब्दीपुर निवासी मन्नीलाल को तेज बुखार आया था। इसके बाद परिजनों ने दो दिन पहले इमरजेंसी के रेड जोन में भर्ती कराया था। मरीज ने बताया कि रविवार की रात में तेज बरसात के दौरान छत से पानी टपक रहा है। तीमारदारों की मदद से बेड को साइड में हटाना पड़ा, लेकिन फिर भी बेड पर बिछी चादर पूरी तरह से पानी में भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरसा थाना के सथरा गांव निवासी जफरुद्दीन की पत्नी जहीरा का इलाज इमरजेंसी के रेड जोन में चल रहा है। जफरुद्दीन ने बताया कि छत से पानी टपकने के कारण प्लास्टर टूट कर उनकी बेड पर गिर चुका है। इससे किसी अनहोनी का डर लग रहा है ।


टड़ियावां थाना के शैंती गांव निवासी योगेश को बुखार आने के बाद झटके आने लगे थे। इस पर उनके पिता रामचेला ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी के रेड जोन में भर्ती कराया था। उनका कहना है कि रविवार की रात से छत से पानी टपक रहा है। इस कारण मरीज बेड पर पूरी रात बैठ कर गुजरी है।

वर्जन
इमरजेंसी में वार्ड में पानी टपकने की सूचना मिली है। बरसात भी अधिक हुई। हो सकता है कि छत पर पानी भर गया हो। उसे सही कराया जगया गया है।
- डॉ. जेके वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed