फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Water coming out of fields, fear of crop damage

Hardoi News: खेतों से निकला पानी, फसलों के खराब होने की आशंका

Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water coming out of fields, fear of crop damage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टड़ियावां। क्षेत्र में बरसाती नाला में बारिश व रावल ड्रेन से पानी आने से ओवरफ्लों होकर गांवाें व खेतों में भरे पानी के निकलने से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। भिरिया गांव के 15 परिवार अभी भी फुटपाॅथ पर पन्नी के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं। शारदा नहर विभाग ने रैंप वाले स्थान पर नाला की पटरी को दुरूस्त कराते हुए गांव की ओर जाने वाले पानी को बंद करा दिया है।
क्षेत्र में शारदा नहर से निकले आकस्मिक पानी को निकालने वाली रावल ड्रेन के पानी व बारिश के पानी से सैचामऊ व भिरिया के पास नाला ओवरफ्लो हाेने से खेतों व गांवों में पानी भर गया था। सैचामऊ, भिरिया, दुबघटिया, अयारी, रमदानकुड़ी व बहोरवा आदि गांव के खेतों की फसलों को पानी से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

भिरिया गांव में तीन-तीन फीट तक पानी भर जाने से 15 परिवार हरिहरपुर मार्ग के फुटपॉथ पर पन्नी डालकर रह रहे हैं। शनिवार को भिरिया के ग्रामीणों की ओर से सड़क काटकर पानी निकाले जाने से खेतों से पानी उतरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिरिया गांव के बबलू, जसवंत, तेजपाल, सुरेश, नीरज, दिनेश आदि ने बताया कि पानी भरने से मूंगफली, तिल्ली, बाजरा, उर्द की फसल को नुकसान पहुंचा है। सैचामऊ के साबिर, सादिक, गुड्डू, श्यामू, राकेश, कमलेश, मलखान, सूरज आदि ने बताया कि फसलों को नुकसान होने से उत्पादन भी प्रभावित होगा।
दुबघटिया सावल, कमलेश, भानू, राजकुमार, सरवन, आसाराम, राकेश, अयारी के सुरेश, अर्जुन, कमलेश, भैयालाल, प्रभु, मुलायम व बहोरवा के मुकुटबिहारी, राकेश, राजेंद्र, रामानंद, सच्चिदानंद, आदि लोगों ने बताया कि तिल्ली व मूंगफली की फसलें पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर हैं।


-----------
राजस्व टीम ने नुकसान का लिया जायजा
सदर तहसील के नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव ने राजस्व टीम के साथ भिरिया आदि गांवों व प्रभावित खेतों का जायजा लिया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पानी निकासी के लिए नाली खुदवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed