फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warns about poor state of work of Housing Development and UP CIDCO

Hardoi News: आवास विकास और यूपी सिडको के कामों की कम स्थिति पर चेताया

Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Warns about poor state of work of Housing Development and UP CIDCO
हरदोई। निर्माण कार्यों की समयसीमा के हिसाब से कम स्थिति पर सीडीओ सान्या छाबड़ा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आवास विकास परिषद और यूपी सिडको के कामों की स्थिति पर चेतावनी दी। काम तय समय में पूरा न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं और परियोजना प्रबंधकों से कहा कि काम में समयसीमा और गुणवत्ता को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक में सीडीओ ने कार्य और विभागवार जानकारी ली। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि एनओसी और भूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों का समाधान करा दिया गया है जिससे काम में तेजी लाई जाए। संडीला के रामलीला मैदान में काम कराए जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया है। वहां पर काम को गति दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आवास विकास परिषद, यूपी सिडको, पुलिस आवास निगम के कामों की कम स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैन पावर बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल निगम नगरीय, सिंचाई विभाग, परिवहन विभाग और शाहाबाद बस स्टैंड के निर्माण समीक्षा में स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के अंदर काम पूरे नहीं हुए हैं। समय विस्तार के साथ काम को पूरा कराने के लिए समय-सारणी भी दी जाए। दो विभागों के मध्य के कामों के लिए अधिकारी समन्वय से काम कराएं। बैठक में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed