फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning to 147 Panchayat Secretaries for not closing the annual book

Hardoi News: वार्षिक पुस्तिका बंद न करने पर 147 पंचायत सचिवों को चेतावनी

Fri, 03 May 2024 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Warning to 147 Panchayat Secretaries for not closing the annual book
हरदोई। ग्राम पंचायतों की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ईयर बुक न किए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने 147 पंचायत सचिवों को चेतावनी दी। कहा कि दो दिन में ईयर बुक बंद न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वर्ष 2023-24 में कराए गए कामों, खर्च का ब्योरा भरते हुए ईयर बुक को भी बंद किया जाना है। चालू वित्तीय वर्ष के 32 दिन बीतने के बाद भी 768 ग्राम पंचायतों का ब्योरा ही नहीं भरा गया है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में 768 ग्राम पंचायतों ने नहीं पूरी की वार्षिक पुस्तिका शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने इन ग्राम पंचायतों का कामकाज देख रहे 147 पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है। कहा कि दो दिन के अंदर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर काम और खर्च का ब्योरा भरते हुए वार्षिक पुस्तिका को बंद करा लिया जाए। ऐसा न करने पर संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विकास खंड टोडरपुर के पांच, टड़ियावां के आठ, सुरसा के 10, शाहाबाद के 10, संडीला के तीन, सांडी के 10, पिहानी के 11, मल्लावां के आठ, माधौगंज के 13, कोथावां के छह, हरपालपुर के 10, हरियावां के 11, बिलग्राम के छह, भरखनी के 13, भरावन के पांच, बेहंदर के सात, बावन के नौ, अहिरोरी के छह पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed