फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Warning of suspension to eight heads and Panchayat secretaries

Hardoi News: आठ प्रधानों और पंचायत सचिवों को निलंबन की चेतावनी

Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Warning of suspension to eight heads and Panchayat secretaries
- पंचायत सहायक के पदों पर प्राप्त आवेदन की वरीयता सूची अभी तक नहीं दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदन की वरीयता सूची ग्राम जिला स्तरीय समिति को प्राप्त न कराने वाली नौ ग्राम पंचायतों में से आठ प्रधान और एक समिति सहित पंचायत सचिवों को निलंबन की चेतावनी जारी की गई है।
ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय की स्थापना के साथ ही पंचायत सहायक, एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री आपरेटर की तैनाती की व्यवस्था दी गई है। बताया गया कि रिक्त 159 पदों में 148 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 11 ग्राम पंचायतों में से मल्लावां की ग्राम पंचायत गोसवा नेवादा और भरावन की ग्राम पंचायत पिपरी नरायनपुर ने ही आवेदन की वरीयता सूची दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि भरावन की कुकरा में प्रधान के निलंबित होने के कारण गठित समिति को चेतावनी दी गई है। महीठा, सांडी की श्रीमऊ, कैखाई, अंटवा सिसाला, अहिरोरी की अहिरोरी, गड़ेउरा, बिलग्राम की दुर्गागंज, पिहानी की शाहपुर शुक्ला की ओर से अभी तक आवेदन की वरीयता सूची और अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इन पंचायतों के प्रधान और पंचायत सचिवों के विरुद्ध पंचायतीराज अधिनियम में निलंबन की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इस्लामपुर जगाई का जर्जर हो गया पंचायत भवन
हरदोई। विकास खंड मल्लावां की ग्राम पंचायत इस्लामपुर जगाई में टीले पर बना पंचायत भवन जर्जर हो गया है। भवन जर्जर होने के साथ ही वहां पर पंचायत सचिवालय की स्थापना भी नहीं कराई गई है। जिससे ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा और सेवा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। डीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed