{"_id":"663d0e3c72231c6cc105696d","slug":"wall-falls-on-woman-tying-goats-dies-after-being-buried-under-debris-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114347-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बकरियां बांध रही महिला पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बकरियां बांध रही महिला पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कसरावां गांव में बृहस्पतिवार सुबह बकरियां बांध रही महिला पर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। वहां बंधी एक बकरी भी मर गई और दूसरी घायल हो गई। फुफेरे भाई ने कुछ ग्रामीणों पर दीवार जबरन गिरा देने का आरोप लगाया है।
कसरावां निवासी नारायण की पत्नी धूपा (35) बृहस्पतिवार सुबह मकान के बाहर अपनी दो बकरियां बांध रही थी। इसी दौरान उसकी ही दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। धूपा और उसकी दोनों बकरियां दीवार के मलबे में दब गईं। दीवार गिरने के कारण हुए शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मलबे को हटाकर धूपा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर पहुंचे महिला के फुफेरे भाई सुरसा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी प्रमोद का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन दीवार गिरा दी। इसके कारण मलबे में दबकर धूपा की मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फुफेरे भाई के आरोपों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर मिलेगी तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।