फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wall collapse, student died

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर छात्र की मौत

Thu, 12 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
wall collapse, student died
हरदोई में घटनास्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा में कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी है।
विज्ञापन

ग्राम सर्वा निवासी प्रमोद पाल किसान हैं। परिवार में पत्नी संगीता और चार बच्चे थे। सबसे बड़ा पुत्र प्रिंसपाल (6) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार सुबह 10 बजे प्रिंस घर के बाहर गली में खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी रामस्वरूप की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में प्रिंस दब गया। शोर सुनकर प्रमोद अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर प्रिंस को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन ही प्रिंस को संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंच गए। घटना से प्रमोद के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed