{"_id":"615892e88ebc3e7637774714","slug":"wages-made-plentiful-yet-kept-away-from-payment-hardoi-news-knp655891216","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के भुगतान में लापरवाह 100 ब्लाकों में जिले के भी पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के भुगतान में लापरवाह 100 ब्लाकों में जिले के भी पांच
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले श्रमिकों का भुगतान करने में लापरवाही पर शासन सख्त हो गया है। शासन ने प्रदेश के 100 ऐसे विकास खंडों को चिह्नित किया है, जहां मनरेगा मजदूरों का भुगतान विलंब से होता है। इनमें हरदोई के पांच विकास खंड भी शामिल हैं। शासन से सूची मिलने के बाद मनरेगा से जुड़े अधिकारी हरकत में आ गए हैं और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को एक सप्ताह में भुगतान के निर्देश हैं। शासन ने देरी से भुगतान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माने का भी प्रावधान किया है। विलंबित भुगतान को लेकर शासन ने पूरे प्रदेश के 100 खराब स्थिति वाले विकास खंडों की सूची जारी की है। इनमें हरदोई जनपद के अहिरोरी, बेंहदर, भरावन, हरपालपुर और कोथावां विकास खंड शामिल हैं। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
आठ दिन से अधिक के 295 मस्टर रोल कोथावां में भुगतान के लिए लंबित हैं। इसी तरह भरावन में 72, बेंहदर में 21, अहिरोरी में 17 और हरपालपुर में आठ मस्टर रोल भुगतान के लिए आठ दिन से अधिक समय से लंबित हैं।
विज्ञापन
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि संबंधित खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी भरा पत्र जारी किया गया है। किसी भी स्थिति में भुगतान लंबित न रखने के निर्देश दिए हैं।