{"_id":"5fa4376a8ebc3e9b781836aa","slug":"voting-hardoi-news-knp5926627124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव में मतदान करेंगे 58711 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव में मतदान करेंगे 58711 मतदाता
विज्ञापन
फोटो-10-निर्वाचन कार्यालय में फीडिंग करते कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
विधान परिषद चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन संबंधी अधिकारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ माह पूर्व तैयार की गई फाइलें ऊपर आ गईं हैं।
निर्वाचन अधिकारियों की माने तो शिक्षक निर्वाचन में 2671 तो स्नातक निर्वाचन में 56,040 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस प्रकार कुल 58,711 मतदाता विधान परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया है। इसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन की तिथियों को घोषित किया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पांच नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद जिला स्तर से भी चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 12 नवंबर से नामांकन किए जा सकेंगे। एक दिसंबर को मतदान होगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव का कहना है कि चुनाव में मतदाताओं की संख्या भी घोषित कर दी गई है। शिक्षक निर्वाचन में 2671 मतदाता और स्नातक निर्वाचान में 56,040 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में 44 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाएगा। इन्हीं मतदान केंद्रों पर मतदान कराए जाने की व्यवस्था है। शिक्षक निर्वाचन में 22 मतदान स्थल बनाए गए हैं तो वहीं स्नातक निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन में 22 मुख्य मतदान केंद्र व चार सहायत मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।