{"_id":"6622aa990e1e39003a0e5537","slug":"votes-of-drivers-will-be-cast-in-csn-college-and-iti-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113474-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीएसएन कॉलेज और आईटीआई में पड़ेंगे वाहन चालकों के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीएसएन कॉलेज और आईटीआई में पड़ेंगे वाहन चालकों के वोट
Fri, 19 Apr 2024 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण के समय पोस्टल बैलेट से वोट का अधिकार भी मिलेगा। प्रशिक्षण स्थल के अतिरिक्त सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई में भी फैसिलिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे। सीएसएन कॉलेज और आईटीआई में वाहन चालकों-परिचालकों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए प्रशासन ने स्वीप गतिविधियों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं। मतदान कार्मिकों के पोस्टल बैलेट से वोट डलवाए जाने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार फैसिलिटेशन सेंटर बनवाए जाएंगे जबकि, चालकों और परिचालकों के वोट डलवाए जाने के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई में फैसिलिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने के लिए फैसिलिटेशन सेंटर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को नोडल अधिकारी और बीडीओ की इंचार्ज अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
बताया कि संसदीय हरदोई में लगाए गए वाहनों के चालक-परिचालक के वोट के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज में इंचार्ज अधिकारी के रूप में बावन बीडीओ डॉ. रामप्रकाश रहेंगे। मिश्रिख के लिए आईटीआई में संडीला बीडीओ की ड्यूटी लगाई गई है। इनके सहयोग के लिए अधिकारी-कर्मचारी भी लगाए गए हैं।