फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Voice raised to prevent female feticide

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को उठे स्वर

Wed, 28 Jan 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Voice raised to prevent female feticide

जिले में चाइल्ड दिवस पर भ्रूण हत्या रोकने के लिए हर

विज्ञापन
तरफ से एक स्वर में सुनाई दिया। सभी ने भ्रूण हत्या को जघन्य अपराध मानते हुए इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की।

जीआईसी में सोमवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लैंगिक भेदभाद एवं अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे एवं नुकसान विषय में विचार व्यक्त किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को एक जघन्य अपराध और समाज के लिए अभिशाप है।

इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। टीचर अशोक चंद्रा ने कन्या भ्रूण हत्या के सामाजिक कारणों एवं परिणामों पर प्रकाश डाला। राजीव शुक्ल ने कविता के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की बात कहीं। कहा कि ‘क्यों जन्म से पहले मारी जाती हैं बेटियां, इस दुनिया का हिस्सा नहीं बन पाती हैं बेटियां, क्यों हर मोड़ पर बेटियों को देनी पड़ती अग्नि परीक्षा’।

इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुधाकर बाजपेई, डा. अमरेंद्र सिंह और शशिवेंद्र ने निभाई। प्रतियोगिता में कौशलेंद्र प्रताप सिंह व नैमिष कुमार वर्मा प्रथम, वेदपाल द्वितीय और शोभित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर कार्यालयाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय, अजय शुक्ला, महेश अस्थाना, रजनीश आदि मौजूद थे।

वेणी माधव बालिका कालेज में गर्ल्स चाइल्ड दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान पर छात्राओं ने विचार व्यक्त किए, जिसमें सौम्या सिंह प्रथम, सोनाली यादव द्वितीय और साक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed