फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married life was hanging in Maiden

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married life was hanging in Maiden
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  शहर कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव शनिवार को गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। वह 20 दिन पहले ससुराल से ताऊ के घर आई थी। मृतका के ताऊ ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के  बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


शहर क ोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर निवासी रामू ने बेटी उजिता (22) की शादी छह साल पहले गांव निवासी अम्पिल पुत्र सोनेलाल के साथ की थी। उसका तीन साल का एक बेटा दिव्यांशू है। किसी मामले में रामू तीन साल से फैजाबाद की जेल में बंद है। मृतका के ताऊ शिवराम ने बताया कि 20 दिन पहले ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उजिता के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


इस पर वह उसके घर आ गई थी। उजिता ने बताया था कि पति व अन्य लोग दहेज में बाइक, सोने की चेन व भैंस क ी मांग को लेकर आए दिन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। शिवराम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे उजिता शौच जाने की बात कहकर घर से गई थी। करीब 8 बजे तक वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने गांव से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में खड़े जामुन के पेड़ में दुपट्टे से उसका शव लटकता देखा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे शिवराम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी उनको मृतका के परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed