फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Violent clash between two sides of the same family, 12 people injured

एक ही परिवार के दो पक्षों में हिसंक भिड़ंत, 12 लोग घायल

Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Violent clash between two sides of the same family, 12 people injured
घायलों को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : ATHROLI
नगर के बड़े महादेव मंदिर के पास खेत मे कूड़ा डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चले। हथियार भी निकल आए। गोली कांड होने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़ा शांत कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अतरौली के मोहल्ला मुखरैयान निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र देवीराम व राजू पुत्र भोलम्बर एक ही परिवार से हैं। दोनों के खेत बड़े महादेव मंदिर निकट हैं। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में कूड़ा डालने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए और एक दूसरे पर बरसाने शुरू कर दिए। हथियार भी निकल आए। इससे अफरा तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे दोनों पक्षों को शांत किया। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। एक पक्ष से देवीराम, महेन्द्र, अजय, हिमांशु, अभय व दूसरे पक्ष से राजू, गुलाब सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज, रोहित, रामप्यारी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में भी भिड़े दोनों पक्ष
दोनों पक्षों में गुस्सा इस कदर हावी था कि अपना इलाज भूलकर सीएचसी में भी दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। जिसमें जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विशाल चौधरी, सीओ

अतरौली में दो पक्षों में होती मारपीट।

अतरौली में दो पक्षों में होती मारपीट।- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed