{"_id":"5665660112727d9aae4da236bfa79dfd","slug":"violence-broke-out-people-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मारपीट से भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से भड़के लोग, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद पिहानी के
विज्ञापन
ग्राम लेहना के कुछ ग्रामीणों द्वारा फर्जी वोटों को हटाने की मांग के बाद
हुई मारपीट पर बिफरे ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना
प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वालों पर
कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए ग्राम लेहना के ग्रामीण सतीश कुमार ने कहा कि अनंतिम प्रकाशन के बाद सूची में शामिल मृतकों के नाम और विवाहित लड़कियां जो गांव से बाहर चली गई हैं उनके नामों को कटवाने के लिए मांग की गई थी, लेकिन इस पर कुछ लोगों ने न सिर्फ आपत्ति की, बल्कि उनके व उनके अन्य परिजनों के साथ मारपीट भी की।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके द्वारा पिहानी थाने में शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि अभी चुनाव से पहले गांव में यह आलम है तो चुनाव के दौरान क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसलिए समय रहते गांव में फैली अराजकता को कम करने की नितांत आवश्यकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाईकी मांग की है। इस मौके पर सरोजनी देवी, नीलम देवी, प्रदीप कुमार, रामू गुप्ता, गयादीन, श्याम लाल, छोटे खां, इतवारी आदि मौजूद थे।