फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vinoba Bhave Mission Indira and Lohia housing demand

विनोबा भावे मिशन ने मांगे इंदिरा व लोहिया आवास

Sat, 21 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vinoba Bhave Mission Indira and Lohia housing demand

चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन संगठन जिला शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पात्रों को इंदिरा व लोहिया आवास की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण यादव ने कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों का सर्वे कराकर जनपद को जल आर्थिक सहायता दिलाई जाए। टड़ियावां के ग्राम गद्दीपुरवा निवासी संजय को तमाम आवेदनों के बावजूद इंदिरा व लोहिया आवास मुहैया नहीं हो सका है। ऐसा ही कोथावां ब्लाक के ग्राम महमूदपुर निवासी कैलाश के साथ हुआ है।
विज्ञापन


कछौना के ग्राम इमलीपुर निवासी विंदेश्वरी व किरन देवी को भी आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुन: धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर छोटे लाल, देवेश कुमार वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed