फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers surrounded sub station for not changing transformer

Hardoi News: ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों ने सब स्टेशन घेरा

Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded sub station for not changing transformer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। क्षेत्र सबरदा गांव में फुंका ट्रांसफार्मर पंद्रह दिन बाद भी बदला नहीं गया, जिस पर नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसएसओ ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
क्षेत्र के गांव सबरदा निवासी गुरुबक्श, मुनेंद्र पाल, धर्मेंद्र, रामेंद्र , अवधेश, कांशी, मोहनलाल, शिशुपाल, रामनाथ, गंगाराम, बंदरहा, रामसागर, राम मूर्ति, सत्यवती, राम रतन, टीकाराम, रामसहाय, उमाकांत, मदन लाल, छुटक्के व हेमनाथ बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और 15 दिनों से ट्रांसफार्मर न बदलने पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पंद्रह दिन पहले जल गया था, जिसकी सूचना उपकेंद्र पर दी गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर गांव के लोग सब स्टेशन आए हैं। ग्रामीणों के सब स्टेशन पर पहुंचने और प्रदर्शन करने पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ हरिराम ने बताया कि जेई 33 केवीए लाइन पर हो रहे काम की निगरानी को गए हैं। एसएसओ ने ग्रामीणों शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगते ही फुंक गया ट्रांसफार्मर
विद्युत उपकेंद्र सांडी से जुड़े गांव जनियामऊ 22 अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया था। उसके 12 दिन बाद चार सितंबर को ट्रांसफार्मर बदला गया था। मगर ट्रांसफार्मर लगने के एक घंटा के बाद ट्रांसफार्मर फिर जल गया। इससे चालीस घरों की बिजली गुल है। उपभोक्ताओं की ओर से विभाग को सूचना दी गई, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग-
कछौना। क्षेत्र की ग्राम सभा बर्रा घूमन का मजरा कटका मे पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था, जो अभी तक नहीं बदल गया। गांव निवासी बब्लू सिंह, सतीश,मघुकर,कल्लू सिंह छोटकौनू आदि ने बताया कि अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

दस घंटे ठप रही बिजली
पिहानी। 33केवीए लाइन में फाल्ट से पिहानी समेत सभी आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति रात दो बजे ठप हो गई। इससे क्षेत्र के अठारह हजार घरों में अंधेरा छा गया। दोपहर बारह बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। दस घंटे तक बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। जेई सोमपाल ने बताया कि दो बार की कोशिश में फाल्ट मिल सका। इसे तुरंत ठीक कराया गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed