{"_id":"5df668b48ebc3e8808338ca7","slug":"villagers-send-cows-to-mini-sachiwalaya-hardoi-news-knp532407739","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय में बंद किए छुट्टा मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय में बंद किए छुट्टा मवेशी
विज्ञापन
हरदोई में ग्रामीणों द्वारा मिनी सचिवालय में बंद किए गए छुट्टा मवेशी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अन्ना मवेशियों के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने पर संडीला विकास खंड के गांव महगवां के लोगों ने व्यवस्था पर रोष जताया। नाराज लोगों ने मवेशियों को हांककर गांव के मिनी सचिवालय में बंद कर दिया। अतरौली थाना पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझाकर मवेशियों को बहुती गोशाला भिजवाया।
अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला विकास खंड के गांव महगवां में पशु आश्रय स्थल नहीं है। यहां खेतों में गेहूं की फसल बोई जा चुकी है। गांव में बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी आसपास के गांवों से भी आ जाते हैं।
ये मवेशी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार सुबह महगवां के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को हांककर गांव स्थित मिनी सचिवालय में बंद कर दिया और इसकी जानकारी अतरौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की किसी गोशाला में मवेशियों को भेजने की बात कही। दोपहर ढाई बजे महिगवां से तीन किलोमीटर दूर स्थित बहुती गोशाला में मवेशियों को भेजे जाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में गोशाला बनवाने की मांग की है।