फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Villagers demonstrated for water in Shekhupur

Hardoi News: शेखूपुर में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2024 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 09 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for water in Shekhupur
गांव शेखूपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।  संवाद - फोटो : Samvad
गांव शेखूपुर में भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। पानी के लिए हैंडपंप के आगे लाइन लगानी पड़ रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार नल से जल योजना के तहत अभी ओवरहेड टैंक नहीं बने। गलियां खुदी पड़ी हैं। इससे पानी का संकट है। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक में हैंडपंप सही करवाने और रिबोर करवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में हर प्रसाद सिंह, सुभाष चंद्र, भूरी सिंह, लक्ष्मी देवी, विमलेश देवी, पूनम देवी, नीलम देवी गुड़िया देवी शामिल रहे।
विज्ञापन





ग्राम प्रधान राजू लोधी ने बताया कि गांव में दो हैंडपंप रिबोर होने हैं, जिन्हें जल्द रिबोर करा दिया जाएगा। अन्य हैंडपंप काम कर रहे हैं। घर-घर जल पहुंचाने के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण का काम काफी समय से रुका हुआ है। अधिकारियों को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed