{"_id":"434d9d060ea73d4a8b345c52b7d8a828","slug":"villagers-captain-residence-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का कप्तान आवास पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का कप्तान आवास पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 13 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों
विज्ञापन
पर कार्रवाई के दौरान परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करने और घर में आग
लगने से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने एसपी आवास पर हंगामा काटा। पुलिस ने
भीड़ को डंडे से फटकार कर भगाया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध
शांति भंग में जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा के मजरा बढ़ैयनपुरवा में अवैध शराब के कारोबार की जानकारी होने पर पिहानी चौकी पुलिस ने गांव निवासी सिराज के घर पर छापा मारा। जहां पर सिराज नशे में मिला। जिस पर सिराज और उसके पुत्र टोनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।
जिसका परिजनों ने विरोध किया। जिस पर हंगामा होने लगा। इसी बीच सिराज की पुत्री चिराग लिए हुई थी, जो गिर गया, जिससे सिराज के घर में आग लग गई। आग की लपटों से भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस सिराज और टोनी को लेकर चली आई।
पुलिस द्वारा दो लोगों को ले जाने और घर में आग लगने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्रवाई के विरुद्ध सड़क पर उतर आए। सभी पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचे और वहां पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि वह दोनों भट्ठे पर मजदूर हैं और मजदूरी करके आए थे।
इसके बाद उन लोगों ने शराब पी थी। तभी पुलिस कर्मी पहुंचे और उन लोगों ने उन लोगों को मारापीटा और घर में आग लगा दी। पुलिस आवास घेरे जाने की जानकारी होने पर शहर कोतवाली व देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डंडे फटकार जाम लगाए लोगों को खदेड़ा, पर वह लोग बार बार वापस आ रहे थे।
एक व्यक्ति सड़क पर लेट गया। जिस पर पुलिस ने दो युवक को हिरासत में ले लिया। जिसमें एक रिंकू और दूसरा बल्लू था। पुलिस ने उन दोनों को जीप में बैठाने के बाद भीड़ को पिहानी चुंगी तक खदेड़ दिया। तब कहीं मामला शांत हुआ।
इससे काफी देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। इस बाबत कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध शराब का कारोबार करते हैं। उनको पकड़ने पुलिस गई थी। हंगामा करने वाले चार लोगों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है।