{"_id":"6866c344f80778bee405a7e9","slug":"villagers-angry-with-sharing-locked-teachers-in-gauri-kothawan-school-hardoi-news-c-213-1-hra1001-133793-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: स्कूलों के विलय आदेश को निरस्त कराने की मांग, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: स्कूलों के विलय आदेश को निरस्त कराने की मांग, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय आदेश/नीति से शिक्षकों में रोष है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि नवीन व्यवस्था से होने वाली दिक्कतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाए। जिससे परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था सुचारु संचालित हो सकें।
संघ के पदाधिकारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय के नेतृत्व में सांसद जय प्रकाश और गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश से उनके आवास पर मिले। ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि नवीन व्यवस्था से प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया है। कहा कि इससे पहले भी एक ही परिसर के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को संविलियन करते हुए प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए जा चुके हैं। अब समायोजन की प्रक्रिया से छात्रों को स्कूल तक आने-जाने में अधिक दूरी तय करनी होगी।
कहा कि प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति पर दबाव बनाकर विद्यालय बंद किए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। लोकतंत्र में इस प्रकार से विद्यालय बंद कर नौनिहालों की शिक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र प्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- --
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सांडी इकाई ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन
हरदोई। स्कूल समायोजन के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सांडी इकाई के संरक्षक अजीत शुक्ल की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ब्लाॅक अध्यक्ष सर्वदमन सिंह, महामंत्री दुर्गेश तिवारी, संगठन मंत्री हिमांशु सैनी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन में कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। बच्चों को तीन-तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। उपाध्यक्ष शुभा वर्मा, आकांक्षा त्रिपाठी, अमन श्रीवास्तव, नीलम देवी, आकांक्षा सिंह, मंगल भवन, अनीश कुमार, गोपाल कृष्ण, मो. सारिक, राहुल द्विवेदी, पंकज कनौजिया व प्रशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।