फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vihip protest in tehseel

विहिप ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
vihip protest in tehseel
शाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद ने नर्मदा स्थित हनुमान गढ़ी के बाबा ऋषिदास की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। एसडीएम रामप्रकाश व सीओ उमाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मंाग की।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस छापे के दौरान आश्रम से साढ़े चार लाख रुपये उठाकर लाई थी, जबकि बरामदगी डेढ़ लाख रुपये की दिखाई है।
उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र में अवैध खनन, लकड़ी कटान, जुआ व सट्टा आदि खिलवाने का आरोप लगाया। कहा कि तीन दिन में पुलिस की कार्यशैली नहीं सुधरी तो संगठन पुलिस के खिलाफ वृहद आंदोलन चलाएगा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में मनमर्जी से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी ने कोतवाल के स्थानांतरण की मांग की। विहिप नगर अध्यक्ष पवन रस्तोगी ने कहा कि बाबा ऋषिदास के खिलाफ की गई कार्रवाई अनुचित है। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। धरने में राष्ट्रीय केसरिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत, रोली प्रजापति, क्षमा दीक्षित व व शील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed