फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video of inspector taking money viral

Hardoi Crime: दरोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल, कार्रवाई के नाम पर रुपये लेने का आरोप, जांच शुरू

Sat, 01 Jul 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2023 12:40 AM IST
सार

संडीला सीओ अंकित मिश्र ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो में थाना अतरौली में तैनात दरोगा दिलीप पांडेय दिख रहे हैं। बताया कि यह रुपया किस लिए दिए गए हैं। दोनों पक्षों के बयान लेकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Video of inspector taking money viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के अतरौली थाने में तैनात दरोगा का बिना वर्दी के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने संडीला सीओ को जांच सौंपी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाने पर तैनात दरोगा बिना वर्दी पहने ही एक व्यक्ति से रुपये से लेते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 जून की दोपहर को कोचिंग पढ़ने गई थी और वहीं से लापता हो गई। 22 जून को अतरौली थाने पर तहरीर दी थी, तो रजनीश नाम के व्यक्ति ने दो हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आरोप है कि मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी को घटना से जुड़े तीन मोबाइल नंबर भी दिए लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई के नाम पर दरोगा ने 28 जून की सुबह तीन हजार रुपये लिए हैं। संडीला सीओ अंकित मिश्र ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो में थाना अतरौली में तैनात दरोगा दिलीप पांडेय दिख रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed