फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video cameras will be on all entry points

सभी प्रवेश द्वारों पर लगेंगे वीडियो कैमरे

Sun, 27 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 27 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Video cameras will be on all entry points

शहर में उपराष्ट्रपति हामिद अली अंसारी के आगमन का

विज्ञापन
समय पास आते ही सभा स्थल और हैलीपैड का कार्य तेजी पकड़ने लगा है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। डीआईजी ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस पर आयोजित कौमी एकता सम्मेलन में उपराष्ट्रपति एक अक्तूबर को जिले में आ रहे है। वह हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से जीआईसी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और नरेश के आवास पर जाएंगे। शहर में वह सवा घंटे तक रहेंगे। इसके लिए शहर में तैयारियां चल रही है।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी बिंदुवार समीक्षा हो रही है। मुख्य मंच पर मात्र सात लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। सहयोगी मंच पर सुरक्षा कर्मी रहेंगे, इसलिए स्थानीय नेताओं को मंच पर स्थान नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा गवर्नर राम नईक, राज्य सभा सांसद राम गोपाल यादव भी शिरकत करेंगे।

इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए छह एसपी तैनात हाेंगे। विभाग की ओर से पांच एसपी, पांच एएसपी,17 डीएसपी, 12 एसओ, एसआई 110 ,सिपाही 600 और दो कंपनी पीएसी बाहर से मांगी गई है।

जनसभा स्थल पर तीन घेरे बनाए जाएंगे, जिसमें सुरक्षा बल तैनात होंगे। इसके अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों भी तैनात रहेंगी। उधर, जनसभा स्थल के पांचाें प्रवेश द्वारों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। बगैर पास के वीआईपी गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं जनसभा में आने वाले लोगों के वाहन शहर के बाहर ही पार्क किए जाएंगे।

इस बाबत हर मार्ग पर शहर के बाहर की पार्किंग स्थल बनाया गया है। कलक्ट्रेट में वीआईपी के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा वीआईपी पास की भी सघन जांच होगी। एक बार कार्ड लेकर अंदर आने के बाद उसको दोबारा प्रयोग नहीं हो सकेगा।

इतना ही नहीं पुलिस लाइन से जनसभा और जन सभा से सांसद के आवास तक सभी मार्गों की नाकेबंदी कर दी जाएगी। उपराष्ट्रपति की फ्लीट के अलावा इस मार्ग पर अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा। उधर, उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर रास्ते से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया।

डीआईजी देवेंद्र चौधरी ने सभा स्थल, सांसद के आवास, हैलीपैड का शनिवार को निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी उमेश सिंह, एएसपी बीसी दुबे, सीओ सिटी रामलाल राय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed