फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicles going to Hardoi will be diverted via Bilhaur today

Hardoi News: हरदोई जाने वाले वाहन आज बिल्हौर होकर निकाले जाएंगे

Sun, 09 Feb 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles going to Hardoi will be diverted via Bilhaur today
कन्नौज। माघी पूर्णिमा 12 फरवरी को है। इसलिए महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ व पुल क्षतिग्रस्त देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

यह बदलाव मंगलवार की शाम 4:00 बजे से अगले दिन बुधवार की रात 8:00 बजे तक रहेगा। जीटी रोड से हरदोई की ओर जाने वाले वाहन मंगलवार की शाम चार बजे से से महादेवी घाट गंगा पुल से नहीं जाएंगे। उस रूट के वाहन कानपुर नगर के बिल्हौर होकर बिलग्राम के रास्ते हरदोई जा सकेंगे। इसी तरह हरदोई से आने वाले वाहनों को बिलग्राम से वाया सांडी, कुसुमखोर होते हुए कन्नौज के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। सुबह तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। गंगा स्नान के दौरान महादेवी घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम रहेगा और महादेवी गंगा घाट पुल क्षतिग्रस्त है। इसी को ध्यान में रखते ही प्रशासन ने उस रूट के ट्रैफिक में बदलाव किया है। यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि जीटी रोड पर हरदोई मोड़ से बिलग्राम और मल्लावां की तरफ जाने वाले वाहनाें को बिल्हौर की ओर डायवर्ट किया गया है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि जीटी रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। आदेश का पालन न करने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था रविवार की देर रात से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा ट्रैफिक रूट

-हरदोई से कन्नौज की ओर आने वाले वाहनों को बिलग्राम से वाया सांडी, कुसुमखोर होते हुए कन्नौज के लिए डायवर्ट किया जाएगा, जो कुसुमखोर के रास्ते कन्नौज आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मल्लावां से कन्नौज की तरफ आने वाले वाहनों को बिल्हौर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो बिल्हौर होकर कन्नौज आ सकेंगे।

- छिबरामऊ एवं गुरसहायगंज से हरदोई की तरफ जाने वाले वाहनों को बिल्हौर होकर बिलग्राम के रास्ते हरदोई जा सकेंगे। इन वाहनों को बहादुरपुर उज्जैना सर्विस रोड कट से बिल्हौर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहनों को बिल्हौर होकर बिलग्राम के रास्ते हरदोई जा सकेंगे। इन वाहनों को भी हरदोई मोड़ से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

-बिलग्राम और मल्लावां की तरफ से आने वाले वाहनों को बख्शीपुरवा तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा, यहां से दोपहिया वाहनों के अलावा कोई भी वाहन महादेवी घाट पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।

- हरदोई बिलग्राम एवं मल्लावां की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था संजय मावा के सामने और जिला पंचायत गेट के पास पार्किंग में ही वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

- तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज और कन्नौज की तरफ से महादेवी घाट आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को आयशा पेट्रोल पंप के पास और नील कोठी पार्किंग में ही वाहनों को पार्क कराया जाएगा। सभी प्रकार के वाहन नीलकोठी पार्किंग से महादेवी घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे।


-मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग के सामने मानीमऊ पुलिस चौकी रोड होते हुए आयशा पेट्रोल पंप के रास्ते किसी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को मानीमऊ चौकी रोड के सामने कट पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed