फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vehicle hit bike riding friends, one died

Hardoi News: वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 07 Jul 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vehicle hit bike riding friends, one died
शाहाबाद। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर यासीनपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। रविवार रात हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी टोडरपुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के दिलेरगंज निवासी अभिषेक गुप्ता (21) नवीन गल्ला मंडी में पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ अनाज खरीदकर बेचने का काम करते थे। बरुआ बाजार निवासी रितेश श्रीवास्तव (25) अभिषेक का दोस्त है। रितेश बजरंग दल के नगर संयोजक हैं। रविवार सुबह दोनों दोस्त किसी काम से हरदोई शहर आए थे।
विज्ञापन

काम निपटाने के बाद दोनों दोस्त रात आठ बजे शाहाबाद जा रहे थे। तभी लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के यासीनपुर के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सिर के बल सड़क पर गिए गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी टोडरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। रितेश को मेडिकल कॉलेज फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिता ने बताया कि अभिषेक उनका इकलौता पुत्र था। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed