{"_id":"69ab25b26d534078bb0dc884","slug":"vehicle-collides-with-bike-old-man-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145983-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
ससुर-दामाद नहीं लगाए थे हेलमेट, दामाद घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में मुरलीपुरवा कठेहा मार्ग पर बाइक सवार ससुर दामाद को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठे ससुर की मौत हो गई। दामाद मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना शुक्रवार शाम हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सुरसा थाना क्षेत्र के मंगलीपुरवा निवासी चेतराम (60) खेती करते थे। उनके बड़े दामाद जयचंद्र (27) कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनियनखेड़ा में रहते हैं। जयचंद्र शुक्रवार को होली मिलने मंगलीपुरवा गए थे। इसके बाद चेतराम को साथ लेकर वह अपनी साली शांति के घर टड़ियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव गए थे। वहां से शाम को चेतराम और जयचंद वापस मंगलीपुरवा जा रहे थे। मुरलीपुरवा कठेहा मार्ग पर आसू गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर पीछे बैठे चेतराम की मौत हो गई। मृतक के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी।