{"_id":"5d0d23968ebc3e1ca652be52","slug":"vehicle-checking-at-collectrate-hardoi-news-knp4972116102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग : दिन में सख्ती, दोपहर में सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग : दिन में सख्ती, दोपहर में सुस्ती
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट बाइक सवार को रोकते यातायात कर्मी।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से चलाया जा रहा संयुक्त अभियान शुक्रवार को सुस्त नजर आया। सुबह चौराहों पर सख्ती दिखी लेकिन दोपहर होते-होते अभियान में ढिलाई बरत दी गई। लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक पर जाते दिखे।
शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन गेट और कलक्ट्रेट के पास वाहनों की चेकिंग की गई। जो हेलमेट नहीं लगाए थे, उनका चालान किया गया। कलक्ट्रेट में भी बिना हेलमेट प्रवेश वर्जित रहा। लेकिन दोपहर होते-होते अभियान सुस्त हो गया। चौराहों से लेकर पुलिस ऑफिस और कलक्ट्रेट गेट तक कहीं भी कोई चेकिंग होती नजर नहीं आई। चौराहों से भी बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए व तीन सवारी बैठाकर गुजरते दिखाई दिए। वहीं दोपहर के बाद कलक्ट्रेट गेट से भी पुलिस नदारद दिखी। जिसके कारण लोग लगातार बिना हेलमेट के कचहरी आते-जाते रहे।
नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
हरदोई। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। लाइसेंस आवेदकों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। कलाकारों ने लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लाइसेंस आवेदकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लाइसेंस आवेदकों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया। एआरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने सभी लाइसेंस आवेदकों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा संबंधी पंफलेट बांटे। एआरटीओ व यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार ने व्यावसायिक वाहनों में रिफलेक्टर लगवाए। इस मौके पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी यादव, लेखाकार आदित्य शर्मा, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार व कनिष्ठ सहायक विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हरदोई। लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ ऑफिस पहुंचे आवेदक अभिषेक कुमार ने बताया कि आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी लोग सबक लेने के तैयार नहीं है। नियमों का सख्ती से पालन हो तो स्थिति में काफी सुधार आएगा। बताया कि उन्होंने एआरटीओ ऑफिस में आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
हरदोई। लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ ऑफिस पहुंचे उत्कर्ष कुमार ने बताया कि प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग हेलमेट लगाकर बाइक चलाते नजर आ रहे है। बताया कि सख्ती से चल रहे अभियान का समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है।