फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vardaan created sleepy glasses while travelling, Harshita created a multipurpose kitchen appliance

Hardoi News: वरदान ने सफर में नींद आने पर जगाने वाला चश्मा, हर्षिता ने बहुउद्देशीय किचन यंत्र बनाया

Tue, 25 Mar 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vardaan created sleepy glasses while travelling, Harshita created a multipurpose kitchen appliance
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के बनाए मॉडल ने प्रभारी मंत्री समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का दिल जीत लिया। उन्होंने बच्चों के मॉडल की तारीफ प्रदर्शनी में ही नहीं, कार्यक्रम में भी की। छात्र वरदान यादव ने सफर में नींद आने पर जगा देने वाला चश्मा बनाया है। वहीं, हर्षिता वर्मा ने रसोईघर में उपयोग में आने वाला बहुउद्देशीय यंत्र बनाया।
विज्ञापन

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर रसखान प्रेक्षागृह में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी पर अटल टिकरिंग प्रयोगशाला के उपकरणों के साथ विद्यार्थियों के बनाए मॉडल प्रदर्शित किए गए। वाहन चलाते समय अक्सर नींद आने पर हादसों की बात सामने आती है। ऐसे हादसों से बचाव के लिए आरआर इंटर कॉलेज के छात्र वरदान यादव ने ऐसा चश्मा बनाया है, जिसमें सेंसर लगाया है। बताया कि वाहन चलाते समय ही नहीं, सफर करते समय चश्मा लगा होने पर व्यक्ति को नींद आते ही सेंसर जगाने का काम करेगा। इससे हादसे की आशंका टल जाएगी। प्रदर्शनी में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने इस चश्मे को लगाकर भी देखा।
विज्ञापन

ऐसे ही वेणी माधव इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिता वर्मा ने रसोईघर में फल और सब्जियों को काटने के लिए बहुउद्देशीय मशीन बनाई है। इसके उपयोग से रसोईघर में काम के समय और श्रम की बचत होगी। पिहानी जीजीआईसी की छात्रा चांदनी ने कपड़े सुखाने का यंत्र बनाया है। इस यंत्र के उपयोग से मौसम में बदलाव पर कपड़ों को समेट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही गन्ना छीलने की भी मशीन छात्रा ने बनाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के समन्वयक अभय जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में पीएम श्री विद्यालय टड़ियावां व खसरौल के अटल टिकरिंग प्रयोगशाला के साइंस टेक्नोलॉजी और मैथ पर आधारित उपकरणों का भी प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed