फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vande Mataram song is the mantra of unity, patriotism and development: Ajit Singh

एकता, राष्ट्रभक्ति और विकास का मंत्र है वंदे मातरम गीत : अजीत सिंह

Sat, 08 Nov 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram song is the mantra of unity, patriotism and development: Ajit Singh
फोटो-20-पत्रकारों से वार्ता करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्
हरदोई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने पर भाजपा के बैनर तले विविध आयोजन होंगे। यह गीत एकता, राष्ट्रभक्ति और विकास का मंत्र है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम की रचना प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार बीसी चट्टोपाध्याय ने सात नवंबर 1975 में की थी। ब्रिटिश शासन ने इस रचना पर प्रतिबंध लगा दिया था। वर्ष 1950 में संविधान सभा ने इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 नवंबर तक विविध आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में भाग लें और नई पीढ़ी इससे मार्गदर्शन ले। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए इस गीत को कांग्रेस ने पूर्ण रूप से लागू नहीं होने दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत, नवभारत के संकल्प का प्रतीक है। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह कार्यक्रम होंगे आयोजित

वंदे मातरम अभियान के प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर वंदे मातरम का सामूहिक गान शुक्रवार को हो चुका है। अब विधानसभा स्तर और मंडल स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां और बाइक रैलियां हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएंगी। प्रदर्शनी लगाकर साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा। निबंध कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed