फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   van and tempo collision, 9 injured

मुंडन से लौट रहे लोगों से भरी वैन टेंपो से टकराई, नौ घायल

Fri, 27 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
van and tempo collision, 9 injured
दुर्घटनास्थल पर खड़े आपस में भिड़े टेंपो और वैन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर से मुंडन करवाकर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारापुर लौट रहे लोगों से भरी वैन बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में चांदपुर के निकट टेंपो से टकरा गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी सुनील के पुत्र आरव (5) का मुंडन शुक्रवार को शहर के बाबा मंदिर में था। इसमें शामिल होने के लिए दो वाहनों से परिजन शहर गए थे। मुंडन से वापस जाते समय सुनील की वैन बिल्हौर कटरा मार्ग पर ग्राम चांदपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में वैन चला रहे महेश (40) पुत्र श्यामलाल और उसकी पत्नी सीमा (38) निवासी छिबरामऊ घायल हो गईं। कार सवार आरव की मां मीरा (28) पत्नी सुनील, आरव की नानी सुंदरा (60) निवासी दिबियापुर बालामऊ, सुरभि (22) पत्नी विमलेश निवासी दारापुर घायल हो गईं। टेंपो में सवार पीतू (40) पत्नी देशराज निवासी नटपुरवा, श्रवण कुमार (50) पुत्र प्रभुदयाल निवासी तपनौर, सीमा (38) पत्नी अनिल सिंह निवासी कुंदरौली, सुभाष (45) पुत्र महेशचंद्र निवासी रूदामऊ घायल हो गए। सभी को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती किया गया। यहां से महेश, मीरा, सीमा और सुंदरा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed