{"_id":"5f060bfd8ebc3e63ad47daa1","slug":"vakil-per-kesh-derj-hardoi-news-knp570102849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। तहसील के पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एक अधिवक्ता के विरुद्ध मारपीट कर सरकारी अभिलेख फाड़ने और गाली गलौज करने की रिपोर्ट लोनार कोतवाली में दर्ज की गई है। लोनार पुलिस ने बुधवार को आरोपी बनाए गए अधिवक्ता को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।
सवायजपुर तहसील के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को वह तहसील परिसर स्थित कार्यालय में बैठे थे। ग्राम पंचायत रौरा के कोटे की दुकान को लेकर आई शिकायत में बयान दर्ज किए जा रहे थे। आरोप है कि अधिवक्ता संजीव कुमार द्विवेदी इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन पर सरकारी अभिलेखों को फाड़ने और मारपीट करने का भी आरोप है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अधिवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ता से पूछताछ की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। तहसील परिसर में हरपालपुर कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा, अरवल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।