{"_id":"68fa5f1abf22eabca7015d78","slug":"vachneshs-house-will-be-known-as-atal-bihari-library-and-museum-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139230-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अटल बिहारी पुस्तकालय और संग्रहालय के नाम से पहचाना जाएगा वचनेश का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अटल बिहारी पुस्तकालय और संग्रहालय के नाम से पहचाना जाएगा वचनेश का मकान
विज्ञापन
फोटो 17: हवन-पूजन करतीं विधायक अलका सिंह अर्कवंशी व अन्य लोग। संवाद
संडीला। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पुस्तकालय, वाचनालय और संग्रहालय बनेगा। बृहस्पतिवार को हवन-यज्ञ के साथ भूमि पूजन हुआ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्यास-ट्रस्ट की तरफ से मंगल बाजार स्थित मां शीतला मंदिर रोड पर भूमि पूजन कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध प्रांत के प्रमुख प्रचारक कौशल किशोर रहे। उन्होंने अटल जी के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने संडीला में तहसील प्रचारक के रूप में काम किया है। उनके विचार और कर्म आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणास्रोत हैं। सहयोगी रहे वचनेश त्रिपाठी जी के आवास पर अटल जी ठहरा करते थे। अब उसी भवन में पुस्तकालय और संग्रहालय बनाया जा रहा है। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र और महामंत्री बृजमोहन ने बताया कि भवन को ट्रस्ट की तरफ से खरीद कर स्मृति के तौर पर विकसित किया जा रहा है। अटल जी के जीवन की यादों को सहेजेंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनाएंगे। अटल पुस्तकालय और वाचनालय के साथ संग्रहालय में अटल जी के जीवन, कार्यों, विचारों और उनके सहयोगियों की स्मृतियों को सहेजा जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रचारक कमलेश, विभाग प्रचारक विश्वजीत, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर वरिष्ठ संघ सेवक प्रेमचंद्र सिंह प्रेम बाबा, जिला संघ चालक जेपी पांडेय, तीर्थराज सिंह, अचल पांडेय मौजूद रहे।