फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vaccination,hardoi news,khaki,stayed away,sometimes sick

कभी बीमार तो कभी चुनाव में हाफी, पर वैक्सीनेशन से दूर रही यह खाकी

Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
vaccination,hardoi news,khaki,stayed away,sometimes sick
हरदोई। थानों से लेकर पंचायत चुनाव के बूथों तक पर कोरोना काल में तैनात रहे पीआरडी जवान अपनी जान लड़ा कर दायित्वों को तो निभा गए पर अपने व अपनों के लिए अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराया।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन में रहने के बावजूद एहतियात से दूर युवा कल्याण विभाग ने अब पूरे जिले में सक्रिय एक हजार से अधिक पीआरडी जवानों के वैक्सीनेशन को लेकर योजना बनानी शुरू की है।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के अधीन जिले के 19 ब्लाकों में 19 ब्लाक कमांडर और उनके अधीन 1000 से अधिक पीआरडी जवान सक्रिय हैं। जिनमें से दो सौ से अधिक जवान प्रतिमाह बदल बदल कर सरकारी विभागों में ड्यूटी कर ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंचायत चुनाव में पांच सौ जवानों ने थानों से लेकर बूथों तक पर कोरोना काल में अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन किया। इस बीच कई जवान बीमार भी रहे।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि किसी ने भी अपने व अपने परिवार की खातिर वैक्सीनेशन नहीं कराया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद विभाग अब योजना बनाने में जुट गया है। हैरानी की बात यह भी विभाग के हाकिम जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा भी वैक्सीनेशन से अब तक वंचित हैं।
आज ही बैठक बुलाकर योजना बनाऊंगा
जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा का कहना है कि उनका टीकाकरण अब तक न कराना सिर्फ व्यस्थता रही। वह टीकाकरण कराने के लिए पंजीयन करा चुके है।
जिले के जवानों के वैक्शीनेशन के लिए मंगलवार को ब्लाक कमांडरों की बैठक बुलाई है। जिसमें सभी को निर्देश दिए जाएंगे कि अपने बीडीओ, पीएचसी व सीएचसी प्रभारियों से मिलकर टीकाकरण की पूर्ण योजना बनाएं। तिथि निर्धारित करें और शत प्रतिशत जवानों के टीकाकरण करवाएं।

जान है तो जहान है कि तर्ज पर करवाया टीकाकरण
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह का कहना है कि जान है तो जहान है। कोरोना से बचने को जो साधन या संसाधन हमारे पास मौजूद हैं। उनमें सावधानियां, मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग व वैक्सीनेशन अहम है। इसलिए वह अब तक दोनों डोज ले चुके हैं। अपने को कहीं न कहीं कोरोना से जंग में सक्षम मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed