{"_id":"607ef5f58ebc3e59220c6ed8","slug":"vaccination-hardoi-news-corona-85-centers-2663-people-hardoi-news-knp624502733","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 केंद्रों पर 2663 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 केंद्रों पर 2663 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
फोटो-9- टीका लगवाते राजीव कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को जनपद में 85 अलग-अलग स्थानों पर 2663 लोगों ने टीकाकरण कराया।
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसके बीच ही संक्रमण के प्रभाव से बचाने के लिए कोरोना की वैक्सीन भी लगाने का अभियान चल रहा है।
इस अभियान के क्रम में मंगलवार को 85 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण कराया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि 2663 लोगों ने मंगलवार को टीका लगवाया है।
60 वर्ष से अधिक आयु के 636 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया है, जबकि 720 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज मंगलवार को ली। 45 वर्ष से अधिक आयु के 805 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 467 लोगों ने दूसरी डोज भी ली।

फोटो-10- टीका लगवाने को अपनी बारी का इंतजार करते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन