{"_id":"6092e5e28ebc3e477a475bef","slug":"vaccination-covid-19-doctor-hardoi-news-knp626938430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर गांव-गांव चलेगा विशेष जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर गांव-गांव चलेगा विशेष जांच अभियान
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना का संक्रमण शहरों के साथ-साथ गांवों में भी पैर पसार रहा है। गांवों में संक्रमण न फैले इसलिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है, जो नौ मई तक चलेगा। इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कोरोना के लक्षण युक्त लोगों की पहचान करेगी और संभावित लोगों की नजदीकी जांच केंद्र पर जांच कराएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया बुधवार से इस अभियान की ग्रामीण क्षेत्रों में शुरुआत कर दी गई है जोकि नौ मई तक चलेगा। यह अभियान पल्स पोलियो अभियान की तरह माइक्रोप्लान बनाकर चलाया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाक में ग्रामवार आशा के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम बनायीं गयी हैं। यह स्वास्थ्य टीम गांव गांव जाएगी। मरीज मिलने पर उन्हें दवा की किट मुहैया करवाएगी। पांच टीम पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। यह पर्यवेक्षक टीम की निगरानी करेगा। साथ में यह भी सुनिश्चित करेगा कि टीम द्वारा क्षेत्र में कोविड के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। यह टीम एक दिन में 40 -50 घरों का भ्रमण करेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक टीम को मास्क , ग्लब्स और सेैनिटाइजर उपलब्ध कराये गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने अपने साथ में मेडिसिन किट, रिपोर्टिंग फॉर्मेट, कार्ययोजना फॉर्मेट और मेडिसिन किट के साथ रखे जाने वाले पम्पलेट के प्रारूप को रखा है। टीम द्वारा लोगों कोरोना के नए एवं पुराने लक्षण, रोगों से बचाव , उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। टीम लोगों को जिला स्तरीय हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दे रही है।