फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Using infected needles increases the risk of HIV

Hardoi News: संक्रमित सुई के प्रयोग से एचआईवी का खतरा अधिक

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Using infected needles increases the risk of HIV
फोटो-6-राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम पर आयोजित शिविर में जानकारी देते प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अखिलेश वाजपेयी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-7-कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
- राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण दिवस पर मेगा शिविर में आईसीटीसी केंद्रों पर होने वाले कार्याें की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एचआईवी व एड्स से जागरूकता के लिए मेगा शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से आईसीटीसी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई और गोष्ठी के माध्यम से एचआईवी संक्रमण व एड्स की बीमारी के बारे में विस्तृत ढंग से बताया गया। मेडिकल कॉलेज के जिला महिला अस्पताल में आयोजित मेगा शिविर में आईसीटीसी केंद्र व जिला एड्स समन्वय समिति की ओर से आयोजित मेगा शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया।
शिविर में उन्होंने बीमारी को गंभीरता से लेने और उनके प्रति सजगता बरतने की बात कही और लक्षण मिलने पर चिकित्सकों से सलाह लेने की अपील की। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डाॅ. रोहताश कुमार ने कहा कि आईसीटीसी केंद्र से एचआईवी धनात्मक केस की गोपनीयता भंग नहीं की जाती है। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त व संक्रमित सुई के साझा प्रयोग से बचना चाहिए। प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि यौन रोगों की उपस्थिति में एचआईवी का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नौमानउल्ला व डाॅ. प्रदीप कश्यप ने बताया कि एचआईवी संक्रमित मां से उसके होने वाले बच्चे को भी खतरा अधिक रहता है। शिविर में सीएमएस डाॅ. चंद्र कुमार व डाॅ. सुबोध कुमार, कुसुम जौहरी, वंदना वाजपेयी, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, उपदेश कुमार सिंह, जावेद खान, हरिनाम सिंह, अनुग्रह भारद्वाज व कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में दी गई सेवाएं
हरदोई। मेगा शिविर में एचआईवी सहित सामान्य चिकित्सा व परामर्श सेवाएं दी गईं। शिविर में फिजीशियन, चर्म रोग, दंत चिकित्सक, नाक, कान व गला रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों की ओर से जांच कर परामर्श दिया गया और दवाएं दी गईं। इस मौके पर एसएस इन्स्टीट्यूट, आर्यकन्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
हरदोई। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थान सर्वोदय आश्रम, एसएस इंस्टीट्यूट, आर्यकन्या महाविद्यालय सहित लैब टेक्नीशियन, परामर्शदाता व कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजन में दिशा कलस्टर के अंबरीश दुबे ने सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed