{"_id":"6a2af04518c4a2ee81041e76","slug":"upset-after-her-granddaughters-finger-got-caught-in-the-x-ray-room-door-the-grandmother-beat-up-the-technician-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-151287-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नातिन की अंगुली एक्सरे कक्ष के दरवाजे में दबने से नाराज नानी ने टेक्नीशियन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नातिन की अंगुली एक्सरे कक्ष के दरवाजे में दबने से नाराज नानी ने टेक्नीशियन को पीटा
विज्ञापन
हरपालपुर। सीएचसी में एक्सरे कक्ष का दरवाजा बंद करते समय मासूम की अंगुली दब गई। दर्द के कारण मासूम चिल्ला उठी। गुस्से में उसकी नानी ने एक्सरे टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक्सरे टेक्नीशियन शराब के नशे में था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
कोतवाली क्षेत्र के चाऊंपुर निवासी बिट्टा देवी बृहस्पतिवार को अपने घर में जीने से गिर गई थीं। इस कारण उनकी कमर में चोट आ गई थी। इलाज के लिए वह सीएचसी गई थीं। इस दौरान उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी गई। बिट्टा देवी ने बताया कि वह एक्सरे कराने अपनी नातिन अनन्या (6) के साथ जा रही थीं। एक्सरे कक्ष में टेक्नीशियन अनूप कुमार ने अचानक दरवाजा बंद कर दिया। इससे अनन्या की अंगुली दब गई और वह चीख पड़ी। इससे नाराज बिट्टा देवी ने टेक्नीशियन की पिटाई कर दी।
इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिट्टा देवी ने घटना में नातिन की अंगुली में फ्रैक्चर होने को लेकर पुलिस में शिकायत की है। मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। इस बीच अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर एक्सरे टेक्नीशियन का अल्कोहल परीक्षण कराया है। अधीक्षक का दावा है कि अनूप कुमार शराब के नशे में कई बार मरीजों और उनके तीमारदारों से अभद्रता कर चुका है। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी मिल रही हैं। बताया कि सीएमओ को पत्र भेजकर उसे यहां से हटाने का अनुरोध किया गया है।